Breaking News

मुंबईकरो को लोकल के लिए करना होगा इंन्तजार

मुंबईकरो को लोकल के लिए करना होगा इंन्तजार

मुंबई = कोरोना की दुसरी लहर पर राज्य सरकार काबु कर रही है । मुंबई मे भी कोरोना के केस काफी कम हो चुके है। राज्य सरकार द्वारा लागु कठोर प्रतिबंध सरकार द्वारा चरणबध्द तरीके से शिथिल किये जा रहे है। मुंबईकरो का ध्यान मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन पर लगी है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकडे के अनुसार मुंबई और उपनगरों में कोरोना संक्रमण की दर 3•79 तक आ गई है। राज्य सरकार के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने स्पष्ट किया की मुंबई को लेवल - 2 में आने के बाद ही लोकल शुरू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होने बताया की लोकल ट्रेन शुरू करने पर महिलाओं को प्रमुखता दी जायेगी। बाद मे चरणबध्द तरीके से आम जनता के लिए लोकल शुरू कि जायेगी। महिलाओं के लिए अनुमति मिलने के बाद क्या परिणाम मिलते है उसको ध्यान में रख कर ही जनता के लिए लोकल में अनुमति दी जाएगी। मुंबई मे आज की परिस्थिति के अनुसार लेवल 3 है इसे लेवल 2 मे लाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य मे कोरोना के केस कम होते जा रहे है उसको देखते हुये यह लग रहा है की जल्द ही आम जनता के लिए लोकल के दरवाजे खोल दिये जायेगे।


Most Popular News of this Week