Breaking News

जल्द ही मुंबईकरो को लोकल में यात्रा करने का अवसर

जल्द ही मुंबईकरो को लोकल में यात्रा करने का अवसर


भाईन्दर = मुंबई की लाईफ लाईन  कही जाने वाली लोकल पर राज्य सरकार द्वारा कल फैसला लिया जायेगा। राज्य मे कोरोना की दुसरी लहर के बाद लगाये गये लॉक डाउन मे आम यात्रीयों के लिए लोकल यात्रा की अनुमती नही है। अब राज्य मे कोरोना के केस काफी कम है और सरकार द्वारा प्रतिबधों मे ढील दी गयी है परन्तु आम जन के लिए लोकल यात्रा की अनुमती अभी तक नही है। लोकल मे यात्रा के लिए आम लोगो को अनुमती देने के पहले पुरे महानगर क्षेत्र में कोरोना की स्थिति का विचार करना पडेगा। समीक्षा के बाद पहले की तरह आम यात्रीयों के लिए लोकल ट्रेन में सफर के संबंध मे निर्णय लिया जायेगा। मुंबई मे अधिकास लोग अपने काम के लिए लोकल ट्रेन पर ही निर्भर है अब इनको अपने काम पर जाने के लिए अन्य साधनो पर निर्भर होना पड रहा है जो काफी महंगा भी है।


Most Popular News of this Week