Breaking News

9 साल की मासूम बच्ची को हार्ट अटैक

9 साल की मासूम बच्ची को हार्ट अटैक

कम उम्र में बाईपास सर्जरी कराने वाली दूसरी व्यक्ति बनी

मुंबई। मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 9 साल की मासूम को दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं। वह सबसे कम उम्र की दूसरी व्यक्ति है, जिसकी बाईपास सर्जरी हुई है। 65 साल की उम्र में आमतौर पर देखी जाने वाली रक्त वाहिका के समान इस छोटी बच्ची की रक्त वाहिका देखकर डॉक्टर दंग रह गए। हालांकि डॉक्टरों द्वारा समय पर इलाज से इस बच्ची की जान बच गई और अब वह सामान्य जीवन जी रही है।

महाराष्ट्र के सोलापुर की रहने वाली अवनी नकटे के पिता अतुल नकटे ने बताया कि मेरी बेटी खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। बच्ची को चेक करने के बाद डॉक्टर ने एनजीओग्राफी कराने को कहा। एनजीओग्राफी की रिपोर्ट में उसकी रक्त वाहिका की स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बाद इलाज के लिए बच्ची को तुरंत मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की हैरानी थी कि बच्ची की रक्त वाहिकाएं 65 साल के उम्र के व्यक्ति की तरह हो चुकी थीं। बच्ची हाइपर कोलेस्ट्रोलेमिया से पीड़ित थी।डॉक्टरों के मुताबिक, वह हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से पीड़ित थी। ऐसे केस में शरीर के अंदर कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया को लिपिड डिसआर्डर के रूप में भी जाना जाता है।

एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बाल चिकित्सा एवं हृदय विज्ञान विभाग के प्रमुख डा शिव प्रकाश कृष्ण नाइक ने बताया कि  उन्होंने अपने 30 साल के करियर में इस तरह का यह दूसरा मामला देखा है। इस बच्ची में पाया जाने वाला हृदय रोग एक वयस्क व्यक्ति के समान था। कोरोनरी बाईपास सर्जन और बाल चिकित्सा हृदय सर्जन ने मिलकर कई धमनी ग्राफ्ट का उपयोग करके ऑफ-पंप कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग की। अवनि सबसे कम उम्र की मरीज थीं, बाईपास करना एक कठिन कार्य था। लेकिन डॉक्टरों ने इसे सफल कर दिखाया।



Most Popular News of this Week